Mumbai-Ahmedabad Bullet Train मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक 2027 तक सूरत से बिलिमोरा तक 50 किलोमीटर का रूट शुरू हो जाएगा। 2029 तक मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलने लगेगी जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी 2 घंटे 7 मिनट में तय की जा सकेगी। सूरत स्टेशन का काम लगभग पूरा हो गया है।

मुंबई से अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट। फाइल फोटो
बुलेट ट्रेन से मुंबई-अहमदाबाद की दूरी होगी महज 2 घंटे 7 मिनट की।
2029 तक पूरा हो जाएगा बुलेट ट्रेन का काम: अश्विनी वैष्णव
2027 में खुलेगा सूरत-बिलिमोरा का 50 किलोमीटर का स्ट्रेच।
डिजिटल डेस्क, सूरत। मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। अगले 4 साल में यह प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, 2027 तक सूरत से बिलिमोरा तक 50 किलोमीटर तक बुलेट ट्रेन की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, 2029 तक मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलने लगेगी।
रेल मंत्री के अनुसार, देश की पहली बुलेट ट्रेन का काम जारी है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलने से दोनों शहर के बीच की दूरी सिर्फ 2 घंटे 7 मिनट में तय की जा सकेगी।
सूरत पहुंचे रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सूरत में बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा किया, जहां काम चल रहा है। उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट का ब्यौरा लिया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान रेल मंत्री ने कहा-
पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम अच्छा चल रहा है। सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा तक 50 किलोमीटर के इस रूट को 2027 में खोला जाएगा। हम इसकी तैयारी कर रहे हैं। ठाणे से अहमदाबाद तक यह पूरा प्रोजेक्ट 2029 तक पूरा हो जाएगा।

إرسال تعليق