आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले सात सांसद कौन? राघव चड्ढा ने गिनाए नाम; अब कितने MP बचे

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की, दावा किया कि आप के दो-तिहाई से अधिक राज्यसभा सदस्य उनके साथ जाएंगे।





आम आदमी पार्टी में टूट, कई सांसदों ने छोड़ी पार्टी।

AAP को लड़ा बड़ा झटका


राघव चड्ढा ने आप छोड़ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।


आप के सात राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में फूट की खबरें तो पहले से आ रही थीं लेकिन अब पार्टी टूटने भी लगी है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को घोषणा की कि वह आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। पंजाब से राज्यसभा सांसद चड्ढा ने यह भी कहा कि उनके साथ-साथ दो तिहाई से ज्यादा राज्यसभा सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।


संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "हमने यह फैसला किया है कि राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य होने के नाते हम भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।"

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume