थाना राधानगर में मिट्टी माफिया बेलगाम
अवैध खनन का नेटवर्क जेसीबी ट्रैक्टर दिन-रात दौड़ रहे
थाना राधानगर क्षेत्र में सोनही गांव मे धड़ल्ले से हो रही खुदाई
रिपोर्ट विमल सिंह
फतेहपुर। जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का खेल अपने चरम पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि *बडनपुर गांव से संचालित एक संगठित गिरोह, जिसे क्षेत्र में पाल मिट्टी माफिया के नाम से जाना जा रहा है*, खुलेआम प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर खुदाई करा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, यह अवैध कारोबार अब छिपा हुआ नहीं बल्कि सिस्टमेटिक नेटवर्क” के रूप में संचालित हो रहा है। दिन हो या रात जेसीबी की गर्जना और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही आम बात बन चुकी है। खेतों, चरागाहों और खाली पड़ी जमीनों को निशानाबनाकर गहरे गड्ढे खोदे जा रहे हैं, जिससे न सिर्फ भू-संतुलन बिगड़ रहा है बल्कि आसपास के इलाकों में हादसों का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। मिट्टी काटे जाने की बात सामने आ रही है, जो बरसात के मौसम में बड़े जलभरावऔरदुर्घटनाओं को न्योता दे सकती है।सबसे गंभीर आरोप स्थानीय स्तर पर मिलीभगत को लेकर लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खनन कार्य से पहले संकेत दिए जाते हैं और फिर रात के अंधेरे में तेजी से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी को विभिन्न प्लॉटों और निर्माण स्थलों पर डंप कर दिया जाता है। आरोप यह भी है कि थाने से कथित “सेटिंग” के चलते यह अवैध कारोबार निर्बाध रूप से फल-फूल रहा है। शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होना लोगों के संदेह को और गहरा कर रहा है।ध्यान देने वाली बात यह है कि हाल ही में जिला प्रशासन ने अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने इसके बावजूद जमीनी हकीकत इन आदेशों से बिल्कुल उलट नजर आ रही है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रशासनिक सख्ती केवल कागजों तक सीमित है, या फिर स्थानीय स्तर पर कहीं न कहीं लापरवाही या मिलीभगत इस पूरे खेल को संरक्षण दे रही है। इस तरह का अनियंत्रित मिट्टी खनन दीर्घकालिक रूप से बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे भूमि की उर्वरता घटती है, जलस्तर प्रभावित होता है और प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता है। वहीं, खुले गड्ढे बच्चों और पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।ग्रामीणों में अब इस पूरे मामले को लेकर गहराआक्रोश है। कई लोगों का कहना है कि लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जाए संबंधितअधिकारियों की भूमिका की जांच हो और क्षेत्र में सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कितनी तेजी और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करता है क्योंकि फिलहाल तोराधानगर थाना क्षेत्र में मिट्टी माफिया का बेखौफ राज चर्चा का विषय बना हुआ है---❔
Post a Comment