Top News

बहेड़ी में चलती CNG कार में लगी आग चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, कार जलकर खाक


संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली BREAKING RV NEWS 

बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह हाईवे पर एक चलती सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। यह घटना ग्राम गुड़वारा के पास सुबह करीब 11 बजे हुई। कार बरेली की ओर जा रही थी, तभी इंजन से धुआं उठने लगा। चालक की सूझबूझ से कार में सवार दो लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया गया कि मारुति जेन कार हाईवे पर चल रही थी, तभी इंजन की ओर से धुआं उठना शुरू हो गया। चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और खुद व अपने साथी के साथ सुरक्षित बाहर निकल गया। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने पुष्टि की कि कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं और इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume