Top News

सरकारी तालाब के पेड़ काटे ग्राम प्रधान राजेंद्र सहित 11 लोगो पर केश दर्ज

रिपोर्ट / विमल सिंह बरेली 


बंजरिया चौकी क्षेत्र के ग्राम बंजरिया में सरकारी तालाब से अवैध रूप से पेड़ काटने के आरोप में ग्राम प्रधान राजेंद्र सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है।

आरोप है कि सरकारी तालाब में लगे यूकेलिप्टस के लगभग 23 पेड़ों को अवैध रूप से कटवाकर बेच दिया गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी जा रही है। 
इसी वीच ग्रामीणों ने शिकायत की लेखपाल परवेन्द्र कुमार ने अपनी जांच कर अपने अधिकारियो को रिपोर्ट भेजी l 

पुलिस ने ग्राम प्रधान राजेंद्र के अलावा खेमकरन, होरीलाल, दीनानाथ और सद्दीक अहमद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume