क्या है जापानी J-स्लैब सिस्टम? मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में इस तकनीक के इस्तेमाल से ट्रैक बिछाने में आई तेजी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में J-स्लैब ट्रैक सिस्टम का उपयोग कर ट्रैक बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। यह जापानी शिंकानसेन तकनीक पर आधारित है और भारत में पहली बार इस्तेमाल हो रही है।

News Article Hero Image

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में ट्रैक बिछाने में आई तेजी(फाइल फोटो)


J-स्लैब सिस्टम का भारत में पहली बार उपयोग


320 किमी/घंटा की गति के लिए ट्रैक डिजाइन किए गए


ट्रैक इंस्टॉलेशन प्रक्रिया पूरी तरह मशीनीकृत


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में ट्रैक इंस्टॉलेशन का काम लगातार प्रगति कर रहा है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के आधिकारिक बयान के अनुसार, जापानी शिंकानसेन तकनीक पर आधारित उन्नत J-Slab बॉलस्टलेस ट्रैक सिस्टम भारत में पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सिस्टम उच्च गति वाली ट्रेनों के संचालन के लिए बेहद उपयुक्त है।

क्या है J-Slab ट्रैक सिस्टम?

एनएचएसआरसीएल ने बताया कि J-Slab ट्रैक सिस्टम चार प्रमुख घटकों RC ट्रैक बेड, सीमेंट एस्फाल्ट मोर्टार (CAM), प्री-कास्ट ट्रैक स्लैब और फास्टनर्स के साथ मिलकर बना है। इन घटकों को विशेष रूप से 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली ट्रेनों के लिए डिजाइन किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume