Top News

खमरिया बंजरिया में गूंजे खाटू श्याम के जयकारे निशान यात्रा भव्य कीर्तन का आयोजन

रिपोर्ट / विमल सिंह बरेली 

बंजरिया चौकी क्षेत्र के गांव खमरिया में आज श्री खाटू श्याम जी के भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण रहा और हर ओर "खाटू श्याम जी के जयकारे" गूंजते सुनाई दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर लगभग 1 बजे भव्य निशान यात्रा के साथ हुई। यह यात्रा बंजरिया स्थित काली माता मंदिर से प्रारंभ होकर खमरिया गांव तक निकाली गई। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर पूरे भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए।

निशान यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। पूरा मार्ग भक्ति गीतों और श्याम बाबा के जयकारों से गूंजता रहा।

सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बंजरिया चौकी प्रभारी रोहित कुमार और हेड कांस्टेबल विमलेश सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया।

रात्रि में भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। निशान यात्रा में गनेश चौहान, मनोज गंगवार, विपिन ठाकुर, सोनपाल कश्यप, विशाल कुर्मी, अमित सिंह और अंकित श्रीवास्तव सहित कई लोग शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume