संवाददाता भगवान स्वरूप बरेली BREAKING RV NEWS
शीशगढ़। मंगलवार को एस डी एम मीरगंज निधि शर्मा क्षेत्रीय लेखपाल के साथ शीशगढ़ पहुंची। जहां थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के साथ कस्वे में विलासपुर बस अड्डा तक व गांव जिया नगला में कांवड़ रूटों का निरीक्षण कर आगामी कांवड़ के त्योहार के संबंध में रूट भ्रमण किया।कांवड़ रूटों में किसी प्रकार की कोई कांवड़ियो को दिक्कत न हो जिसको लेकर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को दिशा निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने बहेड़ी व रामपुर रुट पर कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्था तथा रोड का जायजा लिया । इसके साथ ही जहाँ पर भी रोड ख़राब पाई गई उसमे अतिशीघ्र कार्य कराने के लिए निर्देशित किया गया।इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिगत विधुत के तारों का भी परीक्षण किया गया तथा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को निर्देशित किया कि वह पुलिस बल के साथ अपने क्षेत्र का भ्रमण करते रहें। उधर मंगलवार को शीशगढ़ की मेन सड़क के शुरू हुए पैचिंग कार्य का भी निरीक्षण कर सड़क को जल्द गड्डा मुक्त करने को ठेकेदार को निर्देशित किया।
Post a Comment