रिपोर्टर : बृजेश सिंह, आंवला बरेली
गौरी शंकर गुलरिया धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से ग्रामीण पहुंच रहे हैं। धाम परिसर में तीन दिन तक चलने वाले मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मान्यता है कि गौरी शंकर गुलरिया धाम भगवान भोलेनाथ का प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय लोगों के अनुसार, माता पार्वती भगवान भोलेनाथ के साथ एक गुफा के रास्ते यहां आई थीं और उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। इसी प्राचीन मान्यता के चलते आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को दूध और गंगाजल अर्पित करते हैं।
कांवड़िए दूर-दराज के क्षेत्रों से कांवड़ में गंगाजल और दूध भरकर पैदल यात्रा करते हुए धाम पहुंच रहे हैं। मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय नजर आ रहा है।
मेले में ग्रामीणों की भारी भीड़ के चलते आसपास के क्षेत्र में भी रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों ने प्रसाद, पूजा सामग्री, खिलौने और खाने-पीने की दुकानें सजाई हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस धार्मिक मेले को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना
Post a Comment