Top News

मंदिर जाने वाले रास्ते की हालत बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश l


संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली BREAKING RV NEWS 

बहेड़ी। बहेड़ी क्षेत्र के गांव सियाठेरी में बारिश ने गांव में कराए गए विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। मंदिर को जाने वाले मुख्य रास्ते पर बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ और जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर जाने वाला रास्ता लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। बारिश होने के बाद रास्ते पर कीचड़ जमा हो जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही दिखाई दे रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार दोपहिया वाहन भी कीचड़ में फंस जाते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से रास्ते की जांच कराकर जल्द से जल्द निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है।

गंदगी से हो रहे ग्रामीणों के बच्चे बीमार लेकिन शासन के अधिकारियों के पड़ी है अपनी तनख्व की उनकी तनख्वा समय पर मिलती रहे l ग्रामीणों ने शासन पर उठाया सवाल l 

ग्रामीणों चंद्रपाल, संतोष,रामओतार, वीरेन्द्र गंगवार,बाबूराम, का कहना है कि यदि जल्द रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume