संवाददाता विशाल कुमार बहेड़ी BREAKING RV NEWS
बहेड़ी। थाना बहेड़ी में रविवार को पुलिस विभाग के लिए भावुक पल देखने को मिला, जब लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले दो उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने दोनों सेवानिवृत्त उपनिरीक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वाले उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में करीब 35 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। मूल रूप से बिजनौर निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पुलिस विभाग में दायित्वों का निर्वहन किया।
वहीं उपनिरीक्षक हीरालाल ने करीब 38 वर्षों तक उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं दीं। मूल रूप से हाथरस निवासी हीरालाल अब सेवानिवृत्ति के बाद आगरा में रह रहे अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे।
विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों उपनिरीक्षकों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में लंबी सेवा के दौरान उनके अनुभव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से अन्य पुलिसकर्मियों को भी सीख मिली है। अधिकारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान बहेड़ी इंचार्ज नीरज कुमार सिंह, अंकित कुमार बघेल राहुल गुप्ता सुनील रस्तोगी सहित थाना बहेड़ी का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। समारोह के दौरान सहकर्मियों ने दोनों उपनिरीक्षकों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
Post a Comment