संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS
बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिलइया में कुछ दिन पूर्व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी का माहौल है। घटना को लेकर राष्ट्रीय योगी सेना के मंडल अध्यक्ष बरेली सुमित शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई है।
सुमित शर्मा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर देश के महान व्यक्तित्वों में शामिल हैं और उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने तथा कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो सकता है, इसलिए प्रशासन को मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए लोगों में विश्वास कायम करना चाहिए। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है
Post a Comment