संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली BREAKING RV NEWS
बहेड़ी। एमजीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहोरन लाल मौर्य, सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) रहे।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण के माध्यम से विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण, तकनीक तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाओं और विचारों को प्रस्तुत किया।
भाषण प्रतियोगिता में जीजीआईसी की अक्सा नूर ने प्रथम, गीतांजलि इंटर कॉलेज की रिषिका ने द्वितीय तथा एमजीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी की आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में मिशन एकेडमी के रजत ने प्रथम, गीतांजलि इंटर कॉलेज के लोकेश ने द्वितीय तथा एमजीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी की तहज़ीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि बहोरन लाल मौर्य ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना की। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सपनों और विचारों में ही देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई देती है।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, बार सचिव दीपचंद पांडेय एवं स्वाति कुमार अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। सरिता नोडल अधिकारी ने सहयोग किया।
कार्यक्रम का संचालन पुनीत कुमार जौहरी ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता भुवनेश्वर चौहान, नमिता मिश्रा, अपर्णा मिश्रा गुंजन, मनीषा यादव, करन सिंह,गौरव सिंह राठी, देवेंद्र कुमार, महेश शर्मा,आलोक गंगवार, राम नाथ, रमेश चन्द जोशी, नवेद फैसल,ज्ञान प्रकाश, जितेंद्र पाल, विक्रम शर्मा, मनोज कुमार, राजवीर, अनिल कुमार, यशपाल, दिनेश कुमार,अरशद अली, धर्मेंद्र कुमार, हरीश कुमार शर्मा, डॉ. सुरेंद्र पाल, सुरेंद्र गंगवार, तेन सिंह एवं विशाल कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Post a Comment