Top News

भिलाईया में बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना पर घटना स्थल का निरीक्षण पहुंचे प्रदेश महासचिव विधायक-बहेड़ी पूर्व मंत्री अताउर रहमान l


संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली BREAKING RV NEWS 

बहेड़ी क्षेत्र गांव भिलाईया स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को कुछ उपद्रवियों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है।
आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव, विधायक-बहेड़ी एवं पूर्व मंत्री मा० अताउर रहमान जी ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली।
उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का सम्मान और उनकी विचारधारा संविधान, समानता और सामाजिक न्याय की पहचान है।



बाबा साहेब के सम्मान में अंबेडकर पार्क में सोलर लाइट की व्यवस्था की।

विधायक जी ने मौके पर ही अंबेडकर पार्क में सोलर लाइट लगवाकर प्रकाश की व्यवस्था कराई, ताकि पार्क में रोशनी बनी रहे और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, जिला पंचायत सदस्य डॉ ब्रहम स्वरूप सागर, एस सी प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ जय सिंह सागर, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष हरीश सागर, ज़िला सचिव चौ० अमित सिंह, ज़िला सचिव पीर मोहम्मद, युव्जनसभा के ज़िला उपाध्यक्ष राजू मौर्य,प्यारे लाल सागर, प्रेम पाल सागर, तानसेन सागर आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume