रामलीला मेले में झूलों का उद्घाटन, बढ़ी मेले की रौनक
संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली
नयाब तहसीलदार दिवाकर सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ, गणमान्य लोग रहे मौजूद
बहेड़ी, बरेली। रामलीला मेले में झूलों का शुभारंभ न्यायिक तहसीलदार दिवाकर सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मेला परिसर में रौनक बढ़ गई और लोगों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। झूलों के शुरू होने से मेले में आने वाले लोगों, खासकर बच्चों और परिवारों के लिए मनोरंजन के नए अवसर उपलब्ध हुए। मेले में लोग रामलीला के साथ-साथ झूलों और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं।
इस अवसर पर विवेक गर्ग, मास्टर केहरी सिंह, महेश शर्मा, विनोद दुबे, प्रमोद अग्रवाल, भाजपा विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार, चौधरी ओमवीर सिंह, ओमपाल सिंह (फायर ब्रिगेड), संजय श्रीवास्तव, श्रीपाल (मेला बाबू), हरीश शर्मा और अवधेश रस्तोगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
झूलों के उद्घाटन के बाद मेला परिसर में चहल-पहल और बढ़ गई। मेले में पहुंच रहे लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजन से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे और रामलीला के साथ मनोरंजन का आनंद लेंगे।
Post a Comment