पासपोर्ट विवाद में पवन खेड़ा को झटका, गुवाहाटी हाई कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान सरमा पर की गई टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले में गुवाहाटी हाई कोर्ट से झटका लगा है।







गुवाहाटी हाई कोर्ट ने पवन खेड़ा की जमानत अर्जी खारिज की


मामला असम सीएम की पत्नी पर टिप्पणी से जुड़ा है


खेड़ा ने रिंकी सरमा पर कई पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक और बड़ा झटका लगा है। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर की गई, उनकी टिप्पणियों को लेकर दर्ज एक आपराधिक मामले में उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी है।


कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष खेड़ा ने आरोप लगाया था कि, मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भुयान सरमा के पास कई पासपोर्ट और विदेश में अघोषित संपत्तियां हैं। इस महीने की शुरुआत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि उनके पास UAE, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के तीन पासपोर्ट, दुबई में दो संपत्तियां और शेल कंपनियों में संपत्तियां हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume