बंजरिया चौकी क्षेत्र l ग्राम बंजरिया में ट्रांसफार्मर लगाते दो विजली कर्मचारियों को जोरदार करंट लग गया।जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को बहेड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया गया है।जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
ज्ञात हो कि आज शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे ग्राम बंजरिया में ठेकेदार की तरफ से गाँव में विद्युत छमता बढ़ाने को पुराने ट्रांसफार्मर के बराबर में नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था कि ट्रांसफार्मर लगाते हुए कर्मचारी मोहन स्वरुप निवासी शरीफ नगर इटौंआ और पवन निवासी लोधीपुर को जोरदार झटका लगा।करंट लगने से दोनों कर्मचारी जमीन पर गिर गए जिन्हें साथी लोग इलाज को बहेड़ी के निजी अस्पताल ले गए जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
जे ई शेर वली खान ने वताया कि गाँवो में विजली छमता बढ़ाने को चार ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे थे।दो ट्रांसफार्मर लग चुके थे तीसरा लग रहा था कि लाइन में बैक आने से कर्मचारियों को करंट लग गया।शट डाउन सुवह 10 बजे का था।करंट तीन बजे लगा है।दोनों कर्मचारी ठीक हैं।जिनकी कमर में चोट लगी है।



Post a Comment