Top News

मुठभेड़ में दुष्कर्म का वांछित गोली लगने से घायल, तमंचा सहित गिरफ्तार; एक अन्य साथी भी चाकू सहित गिरफ्तार

संवाददाता विमल सिंह बरेली 
थाना क्योलड़िया जनपद बरेली क्षेत्र से संबंधित प्रकरण में नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर दो अभियुक्तों द्वारा दुष्कर्म की घटना कारित किये जाने के संबंध में थाना क्योलडिया पर दिनांक 28.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 154/26 धारा 137(2)/70(2) बीएनएस एवं 5G/6 पॉक्सो एक्ट में नामित/वांछित अभियुक्त *साकिब पुत्र मोहम्मद सईद* एवं *मुनीश पुत्र रामबहादुर* निवासीगण ग्राम केला डंडी, थाना क्योलड़िया द्वारा  *दुष्कर्म की घटना के वादी को उक्त मुकदमा वापस लेने हेतु तमंचा दिखाकर धमकी दिए जाने* की सूचना दिनांक 29.04.26 को प्राप्त हुई।
इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु धरपकड़ की कार्यवाही शुरू कर दी गई।  इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों अभियुक्त ग्राम मधुनगला मंदिर के पास *बाइक व हथियारों सहित संदिग्ध अवस्था* में खड़े हैं, जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री देशराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जैसे ही दिनांक 29.04.2026 की रात्रि समय करीब 23:00 बजे इन अभियुक्तों की घेराबंदी की गई तो दोनों अभियुक्त पुलिस टीम को देखकर बाइक से तेज़ी से भागने लगे और हड़बड़ाहट में आगे के कच्चे रास्ते पर असंतुलित इनकी बाइक गिर गयी। इसी दौरान एक अभियुक्त द्वारा जान से मारने के उद्देश्य से *पुलिस टीम पर फायर* किया गया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा भी किये गये न्यूनतम जवाबी फायर में पुलिस पार्टी पर फायर करने वाला अभियुक्त  *साकिब पैर में गोली लगने से घायल* हो गया, जिसके पास से *एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस एवं एक जीवित कारतूस .315 बोर एवं एक स्पलेंडर बाइक* बारामद हुई है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त साकिब को उपचार हेतु अविलंब CHC नवाबगंज भिजवाया गया है।

 घटना में शामिल दूसरे साथी *मुनीश पुत्र रामबहादुर राठौर* को भी मौके से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक *अवैध चाकू* बरामद हुआ है।

घटना की सूचना पर जनपदीय फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रहा है।

प्रकरण में पुलिस पर फायरिंग किए जाने एवं अवैध शस्त्र बरामदगी के संबंध में थाना क्योलडिया पर अभियोग पंजीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume