संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली
बहेड़ी गेहूं अग्निकांड से प्रभावित किसानों को मिली राहत, 246 कास्तकारों को एसडीएम ने वितरित किए 40.23 लाख के चेक
मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड सहायता योजना के तहत तहसील बहेड़ी में हुआ वितरण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
बहेड़ी।
गेहूं के खेतों में आग लगने से हुए नुकसान के बाद किसानों को अब कुछ राहत मिलने लगी है। मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत बुधवार को तहसील बहेड़ी सभागार में चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान ग्राम बहादुरगंज और सिंगोथी के कुल 246 प्रभावित कास्तकारों को 40.23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। चेक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किसानों को सौंपे गए, जिससे उनके चेहरे पर राहत की झलक दिखाई दी।
कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम बहेड़ी इशिता किशोर, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख बहेड़ी अमरिंदर सिंह गोल्डी, दमखोदा ब्लॉक प्रमुख पति व भाजपा नेता दुष्यंत गंगवार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अग्निकांड से प्रभावित किसानों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को संभाल सकें और आगामी फसल की तैयारी कर सकें।
चेक प्राप्त करने वाले किसानों ने सरकार और प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस सहायता से उन्हें काफी हद तक राहत मिलेगी।
मुन्तियाज पुत्र श्री मो० मुख्त्यार, निवासी बहादुरगंज रू. 40000
तेज पाल पुत्र श्री केवल राम, निवासी मूसापुर उर्फ घाटगॉव रू.
30000
मुमजात बेगम पत्नी जमील अली खान निवासी सिंगौथी रू. 40000
ओमप्रकाश पुत्र रामपाल, निवासी सिंगौथी रू. 30000
री हैदर अली खान पत्र जसन अली खान निवासी सिंगौथी रू. 40000
Post a Comment