Top News

अवैध वसूली और गुंडागर्दी के खिलाफ किसान यूनियन का ऐलान, 10 मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

अवैध वसूली और गुंडागर्दी के खिलाफ किसान यूनियन का ऐलान, 10 मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
रिपोर्ट / विमल सिंह बरेली 

बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने टोल प्लाजा पर कथित अवैध वसूली, किसानों के साथ अभद्रता और स्थानीय कर्मचारियों की गुंडागर्दी को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह ने उपजिलाधिकारी बहेड़ी को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि टोल प्लाजा पर 60 किलोमीटर की सीमा के भीतर भी अवैध रूप से टोल वसूली की जा रही है, जबकि पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा कराई गई जांच में कई अनियमितताएं सामने आ चुकी हैं। किसान यूनियन का आरोप है कि किसानों, किसान यूनियन पदाधिकारियों और पत्रकारों की गाड़ियों को रोककर परेशान किया जाता है, जबकि जनप्रतिनिधियों के वाहनों को टोल फ्री निकाला जाता है।

संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि टोल पर बाहरी और स्थानीय कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। यूनियन नेताओं का कहना है कि नियमानुसार स्थानीय कर्मचारियों की सीमित नियुक्ति होनी चाहिए, लेकिन नियमों की अनदेखी की जा रही है।

किसान यूनियन ने मांग की है कि किसानों, पत्रकारों और यूनियन पदाधिकारियों के लिए आधार कार्ड एवं आईडी कार्ड के आधार पर टोल में राहत दी जाए। साथ ही अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए।

युवा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 10 मई 2026 से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume