Top News

गणेश भगवान की पूजा-अर्चना के बाद धूमधाम से किया विसर्जन


संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली BREAKING RV NEWS 

बंजरिया में गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा माहौल, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

बहेड़ी। बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम बंजरिया में गणेश भगवान की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धा और उत्साह के साथ विसर्जन किया गया। गणेश विसर्जन कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।
ग्रामीणों ने गणेश भगवान की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद श्रद्धालु गणेश प्रतिमा को लेकर विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुए। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गणेश विसर्जन के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश को विदाई दी। विसर्जन कार्यक्रम में गांव के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा।
पुलिस व राजस्व विभाग रहा मुस्तैद
गणेश विसर्जन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। बंजरिया चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली और भीड़ को व्यवस्थित रखने में सहयोग किया।

इसके साथ ही राजस्व विभाग के लेखपाल एवं कानूनगो भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। पुलिस एवं राजस्व विभाग की मौजूदगी में गणेश विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume