संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS
बरेली अड्डे से बिलासपुर अड्डे तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली पर जताया रोष
शीशगढ़, में कस्बे में बरेली अड्डे से बिलासपुर अड्डे तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने रोष जताते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार न्यायिक वीरपाल को सौंपा। किसानों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि उक्त सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। इससे किसान, व्यापारी, छात्र-छात्राएं तथा आम राहगीर परेशान हैं।
किसान नेताओं ने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो किसान संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होगा।
इस दौरान किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के प्रभारी उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष दुर्गेश मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने अपनी मांग रखी। एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि ज्ञापन संबंधित विभाग को भेजकर समस्या का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष वासिफ हुसैन खान, मंडल सचिव महेश पाल गंगवार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फनसव अली, इकरार हुसैन सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Post a Comment