Top News

राजू के भतीजे की हत्या का आरोप पुलिस से की कार्रवाई की

रिपोर्ट / विमल सिंह बरेली 

टांडा छंगा चौकी क्षेत्र के गांव भैंसिया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी राजू राठौर ने शिकायत पत्र देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।
प्रार्थी राजू राठौर के अनुसार, मृतक उसका भतीजा था, जिसके पिता विनोद कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पारिवारिक विवाद के चलते मृतक की मां पहले ही घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगी थी। 2 मई को युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।

परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन सुबह गांव के कुछ लोग, जिनमें कांता प्रसाद और बिहारीलाल शामिल हैं, युवक को अपने साथ ले गए थे। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने की सूचना मिली। जब परिजनों ने फोन कर जानकारी लेनी चाही, तो आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और बात को टालते रहे।

राजू राठौर ने आरोप लगाया है कि उसके भतीजे की हत्या की गई है और इसके पीछे जमीन विवाद की रंजिश हो सकती है। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष उनके भाई की जमीन पर कब्जा करना चाहता है, जिसके कारण यह घटना हुई।

पीड़ित परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume