Top News

गृह क्लेश में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की दर्दनाक मौत

गृह क्लेश में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की दर्दनाक मौत 
रिपोर्ट / विमल सिंह बरेली 

शीशगढ़। दो अलग अलग गाँवो में दम्पति में कहासुनी के बाद दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।एक ने ससुराल में पहुंचकर जहर खाया तो दूसरे व्यक्ति ने अपने घर में ही जहरीला पदार्थ खाया।एक मृतक के भाई ने मृतक की पत्नी पर ही जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।जिसमें पुलिस ने जाँच की बात कहकर दोनों के शवों का पंचनामा भर कर शव पी एम को भेज दिए।

मृतक रूप किशोर पुत्र नेमचंद उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम पंडरी के बड़े भाई सुरेन्द्र ने वताया कि भाई रूप किशोर का शुक्रवार की शाम किसी बात पर झगड़ा होने पर उसकी पत्नी ने खाने में जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी।मृतक गाँव में कम्पाईन मशीन चलाता था।मृतक अपने परिवार के साथ गाँव में अलग रहता था।मैं रुद्रपुर (उत्तराखण्ड ) में काम करता हूँ।जानकारी होने पर सुवह ही गाँव आया हूँ।वहीं दूसरा मृतक छेदालाल पुत्र झुण्डे लाल उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम इटउआ शरीफ नगर थाना देवरनिया का निवासी है।जिसने अपनी ससुराल ग्राम सराय थाना शीशगढ़ में जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली।मामले में पुलिस ने वताया कि मृतक शराब व जुआ खेलने का आदि था।जिस पर गाँव में लोगों का लाखों रुपए का कर्जा था।कर्जे बालों के तकादे से हर समय घर में क्लेश रहता था।जिससे परेशान होकर मृतक की पत्नी दो दिन पहले अपने मायके आ गईं थी।पत्नी के मायके जाने से परेशान छेदालाल शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी ससुराल पहुंचा जहाँ उसकी मौत हो गईं।

इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने वताया कि पत्नी पर जहरीला पदार्थ खिला कर हत्या करने के आरोप की जाँच की जाएगी।वहीं दूसरे जुआरी व शराबी व्यक्ति ने ससुराल पहुंचकर आत्म हत्या कर ली है।जिस पर लाखों रुपए का कर्जा था।दोनों मृतकों के शवों को पंचनामा भरकर पी एम को बरेली भेज दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume