Top News

मोहर्रम को लेकर पुलिस ने की मीटिंग बंजरिया और टांडा छंगा चौकी क्षेत्रों में शांति की अपील

संवाददाता विमल सिंह बरेली 


बंजरिया और टांडा छंगा चौकी क्षेत्रों में मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने बैठक की। इस बैठक में इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बैठक में बंजरिया, खमरिया, सियाठेरी, लेसोई, नरसुआ सहित कई गांवों के लोग शामिल हुए।
इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण और सद्भाव के साथ मनाने का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह से सहयोग करेगी।
बैठक में चौकी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रधान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें करन शर्मा, अंकुश शर्मा, शकील अहमद, पंकज सिंह, रामपाल सिंह, इकरार अहमद, खिजरपुर के प्रधान, टांडा छंगा क्षेत्र से नवाब रशीद, वसीम प्रधान, जान मोहम्मद, जाकिर हुसैन और चचेट के प्रधान आमिर उल्ला खान प्रमुख थे।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह के साथ बंजरिया चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह, टांडा छंगा चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह राठी और कांस्टेबल अखिलेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा। सभी ने मिलकर त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume