संवाददाता विशाल दिवाकर बहेड़ी
बहेड़ी । भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच ग्राम गुरसौली के ग्रामीणों ने मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राहगीरों के लिए शरबत एवं चना वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों, मजदूरों, वाहन चालकों तथा अन्य राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई गई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा भावना के साथ लोगों की प्यास बुझाने का कार्य किया। भीषण गर्मी में इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना की गई। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे मौसम में राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है और समाज में आपसी सहयोग एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर देवेश गंगवार प्रधान पद प्रत्याशी, भूपराम कश्यप, चन्द्रपाल गंगवार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, अंशुल मित्तल, प्रेम प्रकाश, रजत कश्यप, वसन्त सिंह, रवि सागर, डॉ वीरेंद्र दिवाकर, संजीव कश्यप, अमित कश्यप, सुमित कश्यप, विक्की, छेदालाल कश्यप, गिरवर कश्यप, ईश्वरी कश्यप, रिंकू कश्यप, शंकरलाल कश्यप, आकाश कश्यप, अजय कश्यप, पप्पू भगत जी, कृष्णपाल दिवाकर, सुरेश सिंह, डॉ नरेंद्र पाल, सोमपाल कश्यप, पवन शर्मा, वेदप्रकाश कश्यप, गणेश कश्यप, सुनील कश्यप, काशीराम कश्यप, जानकी प्रसाद, चरन दिवाकर, विमल कश्यप, विनोद कश्यप, श्यामलाल कश्यप, भारत, छेदालाल 2, हरदयाल कश्यप एवं समस्त ग्रामवासियों ने चना-शरबत वितरण में खासा सहयोग किया।
ग्रामीणों की इस सेवा भावना ने यह संदेश दिया कि समाज में छोटे-छोटे प्रयास भी लोगों को बड़ी राहत पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस जनहितकारी कार्य की प्रशंसा की।
Post a Comment