Top News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आगामी पर्व-त्योहारों, नीट परीक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मोहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, नई परंपरा की शुरुआत तथा कानफोड़ू डीजे एवं ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति न दी जाए। ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। उन्होंने परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने, अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा आवश्यकता होने पर अन्य जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए अस्थायी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री जी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों एवं 762 नगरीय निकायों में अमृत सरोवरों, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। आगामी 20 जून को नगर विकास,ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग और शिक्षण संस्थानों के सहयोग से इन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने जनता दर्शन, सीएम हेल्पलाइन एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को शीर्ष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume