Top News

बिना पंजीकरण संचालित अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, सील किया गया


शीशगढ़, 
थाना शीशगढ़ क्षेत्र की टांडा छंगा चौकी अंतर्गत गांव टांडा छंगा में बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे एक निजी अस्पताल पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। जांच के दौरान अस्पताल संचालक आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गांव टांडा छंगा स्थित लाइफ लाइन अस्पताल के बिना पंजीकरण संचालित होने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम ने अस्पताल संचालक से पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई वैध अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इस दौरान टीम ने अस्पताल के काउंटर पर रखे रजिस्टर समेत अन्य आवश्यक अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए।
जांच के उपरांत एसीएमओ डॉ. अमित कुमार एवं एमओआईसी बहेड़ी डॉ. विवेक कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ अस्पताल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए टांडा छंगा चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार राठी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिना पंजीकरण किसी भी चिकित्सीय संस्थान का संचालन नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume