संवाददाता विमल सिंह बरेली
शीशगढ़।पुलिस ने दो गौ मास तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस व तस्करों में हुई मुठभेड़ में एक बरिष्ठ उपनिरीक्षक भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों घायल तस्करों को उपचार के बाद जेल भेज दिया। तथा उपनिरीक्षक को भी इलाज को बरेली भेजा है।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि वह अपनी पुलिस टीम के साथ नई बस्ती जाने बाले रास्ते की मोड़ पर पहुंचे ही थे। कि अचानक एक बिना नम्बर की हीरो स्प्लेंडर बाइक पर सबार दो व्यक्ति नई बस्ती की तरफ से आने बाले कच्चे रास्ते पर आते हुए दिखाई दिये। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति एक प्लास्टिक का कट्टा पकड़े हुए था, जिसमे कुछ भरा हुआ था।जो पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक नई बस्ती की तरफ मुड़ने लगे तो उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसी दौरान जान से मारने की नियत से दोनों बदमाश तमंचों से बारी बारी पुलिस पर फायर करने लगे।अपने आप को बचाते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ अपनी सरकारी पिष्टल से बदमाशों पर फायर किए। जिसमे दो बदमाश जिनमे एक का नाम जलीश पुत्र दवीर निवासी मोहल्ला कंचन कुआं शीशगढ़ के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। तथा दूसरा बदमाश सदाकत पुत्र सखावत निवासी नई बस्ती शीशगढ़ के दोनो पैरो में गोली लगने से घायल हो गया।उधर बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के बाएं कंधे में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशो के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर 4 कारतूस व 5 खोका कारतूस तथा गौवंशीय पशु का मीट व काटने के उपकरण बरामद कर लिए।गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुवह एक गौ वंशीय पशु बछड़े का बध कर मीट बेंचने जा रहे थे।दोनो घायल बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सी एच सी बहेड़ी व घायल बरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को उपचार को भेज बदमाशों को जेल भेज दिया। पुलिस ने गौ तस्करों से बरामद मीट का सैम्पल प्रयोगशाला भेज बचे मीट का डिस्पोजल कर दिया गया।
Post a Comment