Top News

थाना प्रभारी ने व्यापारीयों के साथ संवाद एवं सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की



संवाददाता भगवान स्वरूप bareli

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे की पुलिस चौकी में व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एवं चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने स्थानीय व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से सुना।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि अथवा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। चौकी प्रभारी आदेश कुमार ने भी व्यापारियों से खुलकर बातचीत करते हुए बाजार क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सुझाव मांगे। व्यापारियों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था रात्रि गश्त, यातायात प्रबंधन तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे। पुलिस अधिकारियों ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने पुलिस द्वारा संवाद स्थापित करने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और व्यापारियों के बीच आपसी विश्वास मजबूत होता है तथा समस्याओं के समाधान में आसानी होती है। पुलिस अधिकारियों ने भी सभी व्यापारियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।बैठक में भाजपा नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, दीपक गोयल, राज कपूर गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, व्यापारी सचिन चौहान, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, अमित गोयल, शुभम भारद्वाज, सुबोध पोरवाल, प्रशांत अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, मयंक अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, गौरव गुप्ता, शशांक अग्रवाल, गौतम गोयल, हिमांशु अग्रवाल, हनी अग्रवाल, राम गुप्ता, सुबोध पोरवाल, नदीम अंसारी, अकरम खान, पंकज गोयल, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, सभासद अबोध सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume