Top News

खाद वितरण में अनियमितता का आरोप, किसानों ने सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा

बहेड़ी। बंजरिया चौकी क्षेत्र के गांव सियाठेरी स्थित खाद वितरण गोदाम पर किसानों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई है। किसानों का कहना है कि गोदाम पर खाद वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही और अधिकांश किसानों को खाद के लिए निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

किसानों के अनुसार गोदाम के सचिव द्वारा यह कहकर खाद देने से मना किया जा रहा है कि "हमारे यहां सिर्फ चार लोगों के ऊपर ही गोदाम चल रहा है।" किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में केवल चार किसानों को ही खाद उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि बड़ी संख्या में किसान कई दिनों से खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं।

किसान रामपाल, रामदयाल निवासी नरसुआ भैरपुर, मुनव्वर अली निवासी लालू नगला, नसीर अहमद निवासी करीमगंज, बघेल सिंह निवासी पसरामपुर, तसव्वर अली निवासी लेसोई तथा सानिम निवासी लालू नगला ने सचिव के खिलाफ बयान देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो फसलों की बुवाई और उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

मामले की जानकारी मिलने पर ए.आर.ओ. बृजेश सिंह ने किसानों से शिकायत लिखित रूप में अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से भेजने को कहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत प्राप्त होते ही पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए ताकि पात्र किसानों को समय पर खाद मिल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और सचिव विनेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।

मैं भारतीय किसान यूनियन महात्मा टीकैत ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर विमल सिंह ने बरेली डीएम से तुरत शिकायत की और डीएम महोदय ने एआरओ ( ARO) बृजेश सिंह का नबर देकर पूरे प्रकरण की जानकारी देने को कहा और ए आर ओ ने जांच के लिए दिया आश्वासन l

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume