Top News

आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण 11 हजार केवी बिजली लाइन का एक खंभा गिर गया।

संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS 

सियाठेरी गांव में आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण 11 हजार केवी बिजली लाइन का एक खंभा गिर गया। इससे बंजरिया, खमरिया, नरसुआ, भैरपुर और लहसोई सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं को लगभग 10 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने जेसीबी मशीन मंगवाकर गिरे हुए खंभे और लाइन को ठीक कराया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सभी प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली।

लाइनमैन संजीव ने बताया कि खेत मालिकों ने खेत से मिट्टी उठवा रखी थी। बारिश के कारण उस खाली जगह में पानी भर गया, जिससे जमीन कमजोर होकर खंभा गिर गया। जेसीबी की मदद से खंभे को दोबारा स्थापित कर लाइन को ठीक किया गया।

इस दौरान लाइनमैन संजीव, लाइनमैन बुद्धसेन, लवलेश सिंह और शीशपाल सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume