संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली BREAKING RV NEWS
बहेड़ी (बरेली)। समाजवादी पार्टी बहेड़ी इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को गिराने के संबंध में सरकार द्वारा नोटिस जारी किए जाने के विरोध में सोमवार को महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से सपा नेताओं ने सरकार के इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए नोटिस वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि यह कार्रवाई शिक्षा संस्थान के हितों के विपरीत है और इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
इस अवसर पर हाजी बफाउर रहमान, नासिर रज़ा खां, डॉ. ब्रह्म स्वरूप सागर, लाईक अहमद चांदनी, अखलाक अहमद 'नेताजी', पीर मोहम्मद, हरीश कुमार सागर, सिद्धार्थ शर्मा, इमरान रज़ा, हाशिम अली, हर स्वरूप मौर्य, मोहम्मद तस्लीम, नफीस अहमद, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद आज़म, असलम भैया, इकबाल टायर वाले, फैजुल इस्लाम, मोहम्मद फईम, राम अवतार, तस्लीम अंसारी, चंदन खां, अजीम खां, फरीद अंसारी, संतोष मौर्य, तस्लीम मंसूरी, रफीक मंसूरी, मुनाकिब रज़ा, रामप्रकाश, तनवीर मेंबर, मोहम्मद इरफान, अकरम खान, इरशाद अहमद (मुनीम जी), इरशाद मियां सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
إرسال تعليق