Top News

बहेड़ी में एसबीआई का शिक्षक जागरूकता शिविर, बेसिक शिक्षकों को एमओयू के तहत सामाजिक सुरक्षा और बैंकिंग सुविधाओं की दी जानकारी


संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली BREAKING RV NEWS 

बहेड़ी (बरेली)। ब्लॉक बहेड़ी के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, झाझूनगर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बहेड़ी शाखा द्वारा शिक्षक संपर्क एवं वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के स्थायी शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को उत्तर प्रदेश सरकार और एसबीआई के बीच हुए एमओयू के तहत मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई।
शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने बताया कि एमओयू के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के स्थायी एवं संविदा कार्मिकों के वेतन खातों पर कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे शीघ्र अपने वेतन खाते एसबीआई में खोलकर उन्हें वेतन खाता श्रेणी में परिवर्तित कराएं, ताकि सभी लाभ प्राप्त हो सकें।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को वित्तीय प्रबंधन, नियमित बचत की आदत, आय-व्यय में संतुलन बनाए रखने तथा भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए बैंक खातों की गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई।
इसके अलावा एसबीआई के विभिन्न ऋण, जमा योजनाओं और अन्य बैंकिंग सेवाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार, शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, रवि प्रकाश सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume