संवाददाता विमल सिंह
पीलीभीत जनपद की तहसील बीसलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मीरपुर वाहानपुर में इन दिनों विकास कार्यों की चर्चा जोरों पर है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान मोहम्मद मियां के नेतृत्व में गांव में बुनियादी सुविधाओं को लेकर उल्लेखनीय काम हुए हैं, जिससे लोगों का जीवन आसान हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि जहां पहले खड़ंजा नहीं था, वहां अब पक्का खड़ंजा निर्माण कराया गया है। साथ ही गांव में खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों को भी ठीक कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारू की गई है। इससे लोगों को गर्मी में भी साफ पानी की दिक्कत नहीं हो रही है।
स्थानीय ग्रामीण *कासिम हुसैन, जामीन खां, इन्ना खां, शहजादे, राजू और जलालुद्दीन* ने कहा कि जो भी लोग ग्राम प्रधान पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, वे गलत हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, उनके पात्र लाभार्थियों तक पूरा लाभ पहुंचाया गया है। किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना से वंचित नहीं रखा गया।
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि ग्राम प्रधान मोहम्मद मियां गांव के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके कार्यकाल में सड़क, पानी और अन्य सुविधाओं में सुधार हुआ है। ग्रामीणों ने प्रधान के कार्यों पर संतोष जताते हुए कहा कि वे उनके साथ खड़े हैं और आगे भी विकास के लिए सहयोग करेंगे।
गांव में हुए इन बदलावों को देखकर अधिकारी वर्ग ने भी ग्राम पंचायत के कार्यों की सराहना की है। ग्रामीणों और अधिकारियों दोनों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी गति से विकास कार्य जारी रहेंगे।
إرسال تعليق