संवाददाता विमल सिंह बरेली
शीशगढ़ l बंजरिया चौकी क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने गांव के ही आदिव शाह पुत्र इस्तखार शाह पर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि आदिव शाह उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की। शीशगढ़ बंजरिया पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी आदिव शाह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है और प्रकरण की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
Post a Comment