Top News

एक ही रात दो घरों में सेंध, दीवार तोड़ लाखों की चोरी से गांव में दहशत


संवाददाता विशाल दिवाकर बहेड़ी BREAKING RV NEWS 

बहेड़ी। थाना क्षेत्र की नारायण नगला चौकी के अंतर्गत ग्राम गुरसौली में एक ही रात दो अलग-अलग घरों में दीवार तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी रामपाल पुत्र कामिल प्रसाद के अनुसार, अर्धरात्रि में वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान के पीछे की दीवार तोड़कर घर में घुस गए और सोने-चांदी के आभूषण, 40 हजार रुपये नकद, कपड़ों से भरा बैग तथा उसमें रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में लगभग 5 ग्राम का मंगलसूत्र, 9 ग्राम की सोने की चेन, 10 ग्राम के कान के कुंडल तथा करीब 250 ग्राम की चांदी की पाजेब शामिल हैं। पीड़ित ने करीब 4.50 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।

वहीं, ग्रामीणों के अनुसार इसी रात गांव के समद अहमद के घर की भी दीवार तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

घटना की सूचना पर नारायण नगला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र, पुलिसकर्मी कपिल कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है तथा चोरों की तलाश की जा रही है।

मौके पर बुद्धसेन दिवाकर, ओमप्रकाश दिवाकर, सोमपाल, देवेश गंगवार, डॉ. ब्रह्म स्वरूप, सागर, झम्मन लाल, डॉ. वीरेंद्र दिवाकर, कृष्ण पाल दिवाकर, दीनू चरण दिवाकर, कासिम अहमद, रजा, सलीम, इरफान, पप्पू दिवाकर, वेद प्रकाश, अनिल, मोहन लाल वीरू और प्रताप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume