Top News

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे व सरिया से पीटकर किया घायल, दो पर मुकदमा दर्ज


संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS 

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव भूड मढौली में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित के भाई दिनेश बताया कि शनिवार सुबह उसका भाई रमेश काम पर जाने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे गांव के रामौतार और उसके बेटे ओमपाल ने पुरानी रंजिश के चलते रमेश को रोक लिया और लाठी-डंडों व लोहे की सरिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रमेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि उसे मृत समझकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रमेश को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume