संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली BREAKING RV NEWS
समझदारी और सूझबूझ से तीन जिंदगियां बचाईं, आत्मदाह की कोशिश करने पहुंचे परिवार को समझाकर रोका
बरेली। जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर बुधवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक ग्रामीण अपने परिवार के साथ आत्मदाह करने पहुंच गया। मौके पर मौजूद एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) के कर्मचारी अमित कुमार ने अपनी सूझबूझ और सतर्कता से पूरे परिवार को सुरक्षित बचा लिया।
जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उमरसिया साही निवासी एक परिवार जमीन संबंधी विवाद को लेकर परेशान था। परिवार अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था। बताया गया कि परिवार के कुछ सदस्य आत्मदाह करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एलआईयू के कर्मचारी अमित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें रोक लिया और समझाकर शांत कराया।
अमित कुमार ने परिवार को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और मामले में नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। उनकी सूझबूझ और समय पर दिखाई गई सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने एलआईयू कर्मचारी अमित कुमार के इस साहसिक कार्य की सराहना की। लोगों का कहना है कि उनकी तत्परता और समझदारी से तीन जिंदगियां बच गईं।
अमित कुमार पहले भी कई मामलों में अपनी सूझबूझ, जिम्मेदारी और तत्परता से लोगों की मदद कर चुके हैं।
Post a Comment