Top News

निजी स्कूलों में शिक्षकों की योग्यता जांच की मांग, आयुष गंगवार ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


संवाददाता : विमल सिंह | BREAKING RV NEWS

बहेड़ी (बरेली)। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला अध्यक्ष छात्र संघ बरेली आयुष गंगवार ने बहेड़ी क्षेत्र के निजी विद्यालयों में शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता एवं प्रशिक्षण की जांच कराने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी बहेड़ी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि क्षेत्र में संचालित कई CBSE, ICSE एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निर्धारित शैक्षिक योग्यता एवं प्रशिक्षण (D.El.Ed, B.Ed, TET, CTET) के बिना शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं। इससे छात्रों के भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात कही गई।
आयुष गंगवार ने मांग की कि क्षेत्र के सभी CBSE, ICSE एवं यूपी बोर्ड विद्यालयों के शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों और नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष टीम गठित की जाए। साथ ही मानकों के विपरीत नियुक्त पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रशिक्षित एवं योग्य शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित कराई जाए।
ज्ञापन में विद्यालयों का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कराने की मांग भी की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume