संवाददाता : विमल सिंह | बहेड़ी, बरेली | BREAKING RV NEWS
बहेड़ी। बहेड़ी निवासी किसान नेता शोएब रज़ा ने छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उनकी जीत पर खुशी जताई है। प्रशासन के दबाव के चलते जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाने के बावजूद उन्होंने अपने निवास से लगातार छात्रों के हक की आवाज बुलंद की।
शोएब रज़ा भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। वे युवाओं और छात्रों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
छात्रों के लगातार प्रदर्शनों को देखते हुए शोएब रज़ा ने अपने कार्यालय से विशाल रैली निकालने की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया और उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया। प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि छात्रों की बात राष्ट्रपति तक पहुंचाई जाएगी।
छात्रों की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए शोएब रज़ा ने कहा, “हम किसान देश के युवा वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं।” उन्होंने छात्रों की जीत को पूरे देश की जीत बताया।
Post a Comment