Top News

आनंदपुर से शीशगढ़ तक निकली संत रविदास जयंती की भव्य रैली


संवाददाता भगवान स्वरूप शीशगढ़ बरेली 

बहेड़ी। ग्राम आनंदपुर से संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को भव्य रैली निकाली गई। रैली आनंदपुर से शुरू होकर शीशगढ़ तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों एवं समर्थकों द्वारा रैली का स्वागत किया गया।
रैली में विधायक प्रतिनिधि केपी राना जी, राम औतार मौर्य जी, मंडल अध्यक्ष मुनीश शर्मा जी, ठाकुर नरेश सिंह जी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। बसई में श्री बाबू शेख, अनिल राजपूत, बबलू भाई, वसीम अकरम, तिरमल सिंह राठौर तथा भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर शिवकुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने रैली का स्वागत किया। रैली के दौरान संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume