Top News

घायल गोवंशों की सेवा में जुटी गौ रक्षा हिंदू दल की टीम

संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS 

शेरगढ़, बरेली। थाना शेरगढ़ क्षेत्र में घायल एवं असहाय गोवंशों की सेवा के लिए गौ रक्षा हिंदू दल की टीम लगातार सक्रिय है। बरेली जिला अध्यक्ष देवेंद्र भास्कर की सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल गोवंशों की स्थिति का जायजा लेकर उनकी सेवा शुरू की।
टीम के कार्यकर्ताओं ने घायल गोवंशों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ ही पीने के पानी, हरे चारे और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का इंतजाम किया। स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक सहायता भी कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। टीम का कहना है कि घायल गोवंशों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
मौके पर राहुल राजपूत, ठाकुर भूपराम राठौर तहसील संयोजक, सनी देओल बाबा सहित गौ रक्षा हिंदू दल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम लगातार मौके पर पहुंचकर गोवंशों की सेवा कर रही है।
वहीं पुलिस विभाग के कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगियों द्वारा भी मौके पर आवश्यक सहयोग किया जा रहा है। गौ रक्षा हिंदू दल के पदाधिकारियों ने कहा कि थाना शेरगढ़ क्षेत्र में जहां भी घायल अथवा बेसहारा गोवंश की सूचना मिलेगी, टीम वहां पहुंचकर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।
टीम की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से अपील की कि सड़क या गांव के आसपास यदि कोई घायल गोवंश दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित टीम या पुलिस को दें, जिससे समय रहते उसका उपचार और सुरक्षित व्यवस्था की जा सके।
रिपोर्ट: बृजेश सिंह, पत्रकार, बरेली

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume