Top News

आजाद समाज पार्टी ने नवल किशोर मौर्य को बनाया बहेड़ी विधानसभा प्रभारी l


रिपोर्टर विशाल कुमार बहेड़ी बरेली 

बहेड़ी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से बुधवार को बहेड़ी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान नवल किशोर मौर्य को 118 बहेड़ी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महासचिव एडवोकेट, प्रदेश महासचिव राजपाल कश्यप, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से 118 बहेड़ी विधानसभा प्रभारी के रूप में नवल किशोर मौर्य जी भीम आर्मी के अतुल वाल्मीकि जी, जिला प्रभारी पवन सागर जी एवं डॉ. दुर्वेश अली अंसारी जी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. यशपाल सागर जी, राजेश दिवाकर जी, अमित सागर जी, विधानसभा उपाध्यक्ष प्रेमपाल सागर जी, सुनील गौतम जी, शिवम गौतम जी एवं शिवम सागर जी, विधानसभा सचिव दीपक गौतम जी एवं डिल्लीधर गंगवार जी, प्रधान योगेश कश्यप जी, योगेश गंगवार जी, नवजीत गौतम जी, डॉ.संजय दत्त जी, मुकेश सागर जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में आकाश सागर जी, विधानसभा अध्यक्ष बहेड़ी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी सहभागिता की।       

इस अवसर पर पार्टी की ओर से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर परिवर्तन यात्रा और जनकल्याणकारी संकल्पों की जानकारी दी गई। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर कक्षा एक से 12वीं तक मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, शराबबंदी, बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने तक भत्ता और रिक्त बैकलॉग पदों को भरने का वादा किया।

पार्टी के प्रमुख संकल्पों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को सभी फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, पुलिसकर्मियों के लिए आठ घंटे की ड्यूटी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट तथा तहसील स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर खोलना शामिल है।

इसके अलावा संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार की सुविधाएं बढ़ाने, बेघर परिवारों को पक्का मकान और भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराने तथा पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई का भी संकल्प दोहराया गया।

पार्टी ने कहा कि बहुजन समाज के महापुरुषों से जुड़े स्थलों का विकास, सामाजिक न्याय और रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ श्रमिकों के लिए सम्मानजनक न्यूनतम वेतन लागू करने पर भी जोर दिया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा अध्यक्ष आकाश सागर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “एकता मिशन जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए वर्ष 2027 में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume