Top News

हरिद्वार से डाक कांवड़ पहुंची बंजरिया, शिव मंदिरों में जलाभिषेक व प्रसाद वितरण हुआ l


संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली 

बहेड़ी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकली डाक कांवड़ बंजरिया चौकी क्षेत्र के गांवों में पहुंची। बंजरिया, खमरिया, बुझिया सहित आसपास के गांवों के कांवड़ियों के जत्थों ने अपने-अपने गांवों में पहुंचकर प्राचीन शिव मंदिरों में विधि-विधान से जलाभिषेक किया। डाक कांवड़ के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने शिव भक्तों का उत्साह के साथ स्वागत किया।

शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली और पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। कांवड़ियों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत करते हुए प्रसाद भी वितरित किया।

समाजसेवी ठाकुर अतर सिंह एवं पंकज सिंह की ओर से शिव भक्तों के लिए प्रसाद वितरण कराया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर कांवड़ यात्रा की सफलता पर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ग्रामीणों और शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

कांवड़ियों के गांव पहुंचने पर लोगों ने धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए यात्रा में शामिल शिव भक्तों का स्वागत किया। वहीं, ग्रामीणों ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली और सभी के स्वस्थ रहने की प्रार्थना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume