संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS
फतेहगंज पश्चिमी। अगरास गांव की विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता शिवानी मिश्रा के मुताबिक उसकी शादी तीन जुलाई 2022 को सीबीगंज थाना क्षेत्र के खड़ौआ निवासी आशीष मिश्रा के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने करीब पांच लाख रुपये खर्च कर दान-दहेज दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद पति आशीष मिश्रा, ससुर अरविंद, सास बल्लू देवी, देवर आनंद और ननद आशी पांच बीघा जमीन व बुलेट बाइक की मांग को लेकर उसे आए दिन ताने मारते और प्रताड़ित करते थे।शिवानी का आरोप है कि 18 मई 2025 को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की गई थी। पंचायत के बाद समझौता होने पर वह दोबारा ससुराल चली गई। आरोप है कि 14 सितंबर को ससुरालियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।पीड़िता का कहना है कि मामले में सीबीगंज थाने में तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Post a Comment