Top News

रामगंगा के कटान से मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त, बचाव में जुटे ग्रामीण


संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS 

मीरगंज। थाना मीरगंज क्षेत्र के कपूरपुर में रामगंगा नदी के तेज कटान ने नदी किनारे स्थित मंदिर के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है। नदी की तेज धार मंदिर के बिल्कुल करीब पहुंच गई है और मंदिर परिसर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है।

वीडियो में रामगंगा का तेज बहाव मंदिर के किनारे तक दिखाई दे रहा है। कटान के चलते नदी किनारे की जमीन लगातार दरक रही है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है और लोग किनारे को बचाने के लिए पेड़ एवं अन्य सामग्री लगाकर कटान रोकने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। इससे पहले भी रामगंगा के कटान से मंदिर परिसर के हिस्से को नुकसान पहुंच चुका है। बाढ़ खंड की ओर से मंदिर को बचाने के लिए कटानरोधी और फ्लड फाइटिंग के कार्य किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

ग्रामीणों की मांग है कि नदी के बहाव को नियंत्रित करने और मंदिर को सुरक्षित रखने के लिए स्थायी इंतजाम किए जाएं, ताकि कटान बढ़ने पर मंदिर को और नुकसान न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume