Top News

_पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में वांछित 21 वर्षीय सचिन पकड़ा गया_

शीशगढ़ पुलिस ने बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को किया गिरफ्तार
_पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में वांछित 21 वर्षीय सचिन पकड़ा गया_
संवाददाता विमल सिंह बरेली 

*शीशगढ़ (बरेली): थाना शीशगढ़ पुलिस ने 29 अप्रैल को बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय सचिन पुत्र थान सिंह राठौर निवासी ग्राम कनकपुरी थाना शीशगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कनकपुरी निवासी 48 वर्षीय श्रीमति सुमन देवी पत्नी कुंवरपाल ने 26 अप्रैल को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी सचिन ने उनकी नाबालिग पुत्री राजकुमारी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस पर थाना शीशगढ़ में मु0अ0सं0 93/26 धारा 87/137(2) बीएनएस व 16/17 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
दिनांक 29.04.26 को उपनिरीक्षक रियाजुद्दीन और कांस्टेबल 3439 पंकज कुमार ने गश्त के दौरान बरेली बस अड्डे के पास से आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक रियाजुद्दीन और कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume