Top News

महिला पद यात्रा में गूंजा जन आक्रोश, विपक्ष के खिलाफ महिलाओं का मार्चभाजपा के बैनर तले सैकड़ों

महिला पद यात्रा में गूंजा जन आक्रोश, विपक्ष के खिलाफ महिलाओं का मार्च
भाजपा के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं ने निकाली पद यात्रा, केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना
संवाददाता विमल सिंह बरेली 

बहेड़ी। नगर में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल और नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन रश्मि जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित पूरे विपक्ष के खिलाफ एकजुट होकर मार्च निकाला।
पद यात्रा के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और विपक्षी दलों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। महिलाओं का आरोप था कि विपक्षी दलों ने वर्षों तक केवल वादे किए, लेकिन ज़मीनी स्तर पर महिलाओं के सम्मान और विकास के लिए ठोस काम नहीं किया।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस और सपा के नेताओं ने अपने कार्यकाल में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाई। उन्होंने विपक्ष के प्रमुख नेताओं पर महिलाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह महिलाओं के प्रति उनके रवैये को दर्शाता है।
इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष कामाक्षी शर्मा, शकुंतला देवी, डॉ. अपर्णा मिश्रा, नमिता शर्मा, अमिता अरोड़ा, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, अजय जायसवाल, कुंवर सेन मौर्य, राम आसरे कश्यप, शक्ति गुप्ता सहित मातृ शक्ति और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume