मीटर बॉक्स में लगी भीषण आग से गांव में अफरा-तफरी, बिजली कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
संवाददाता विमल सिंह बरेली l
बहेड़ी। तहसील बहेड़ी के गुरसौली गांव में रात में अचानक मीटर बॉक्स में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही लाइनमैन बुद्धसेन सिंह,संजीव राठौर और केवल सिंह,तुरंत मौके पर पहुंचे। बिजली कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल 11 हजार लाइन कटवाकर बड़ा हादसा टाल दिया। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बीच आग पर काबू पाया गया।
घटना के दौरान ग्रामीणों ने भी बिजली कर्मियों का सहयोग किया और आग बुझाने में मदद की। समय रहते आग पर काबू पा लेने से गांव में बड़ा नुकसान होने से बच गया। ग्रामीणों ने लाइनमैनों की तत्परता और बहादुरी की सराहना की।
अचानक लगी इस आग से कुछ देर के लिए गांव में दहशत का माहौल जरूर रहा, लेकिन बिजली कर्मियों और ग्रामीणों की संयुक्त कोशिशों से स्थिति सामान्य कर ली गई।
Post a Comment